झारखंड के रांची में सिविल सेवा परीक्षा के रिजल्ट को लेकर काफी विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्षण में विद्यार्थियों ने सोमवार को आरक्षण अधिकार मोर्चा का बैनर लगाकर जेपीएससी कार्यालय का घेराव किया। घेराव करने को लेकर पुलिस मौके पर वहां पहुंची। लेकिन तब पर भी विरोध कम नहीं हुआ, उसके बाद पुलिस ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज करने के बाद कुछ विद्यार्थियों ने पुलिस वैन और वाटर कैनन टैंकर को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, लाठीचार्ज में कई विद्यार्थी के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घायल को रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी दौरान कई छात्रों को हिरासत में भी लिया गया।
जानकारी के मुताबिक सिविल सेवा परीक्षा की पीटी रिजल्ट के लेकर विद्यार्थियों ने जेपीएससी का घेराव किया। घेराव के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पीटी परीक्षा के रिजल्ट में एसी, एसटी और ओबीसी को प्रदत आरक्षण के साथ छेड़छाड़ की गई है। जबकि विद्यार्थियों ने कट ऑफ मार्क्स जारी करने की बाध्यता को तत्काल समाप्त करने की भी मांग की है। हालांकि उनलोगों का कहना है कि जबतक इसमें सुधार नहीं होता तबतक आंदोलन जारी रहेगा।