फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र नेता प्रकरण : लव, सेक्स और धोखा

Tue, 18 Oct 2016 05:45 PM IST
टीम डिजिटल, मेरठ
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ में छात्रनेता विनीत चपराना और पीड़ित महिला के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। सोमवार को पीड़ित महिला ने चपराना के खिलाफ एसएसपी को सुबूत सौंपे। चादर का एक टुकड़ा सौंपते हुए कहा कि इसकी फोरेंसिक जांच करा ली जाए तो सब साफ हो जाएगा। वहीं, चपराना के पक्ष में सीसीएसयू के छात्रों ने तेजगढ़ी चौराहे पर जाम लगाकर हंगामा काटा। पुलिस असमंजस की स्थिति में है कि कार्रवाई किस पर करे। वजह यह कि इस मामले में दोनों ही आरोपी हैं।
विज्ञापन

जागृति विहार निवासी छात्रनेता विनीत चपराना का बीती बुधवार रात अचानक लापता होना। बृहस्पतिवार को छात्रनेता के अपहरण की रिपोर्ट लिखा जाना और रात में एक महिला का एसएसपी आवास पहुंचकर चपराना और उसके दो दोस्तों पर गैंगरेप का आरोप लगाना। इसके बाद शुक्रवार को चपराना का बेहोशी की हालत में मिलने का मामला उलझता जा रहा है। पुलिस का दावा है कि कॉल डिटेल से पता चला है कि छात्रनेता और महिला के बीच अवैध संबंध थे। दोनों की फोन पर हुई अश्लील बातों की रिकॉर्डिंग भी पुलिस ने जुटा ली है।
पुलिस जांच कर रही है कि जब छात्रनेता के संबंध थे तो महिला ने उस पर इतने गंभीर आरोप कैसे लगा दिए। पुलिस सूत्रों की मानें तो इन सब के पीछे एक दूसरी महिला का हाथ है। उसने पहले छात्रनेता और महिला की अश्लील वीडियो बनाई। इसके बाद छात्रनेता को नशीला पदार्थ भी दिया। छात्रनेता ने आरोप लगाया है कि उसे साजिश करके फंसाया गया है। इसमें एक पार्टी का नेता भी शामिल है, जो एक अस्पताल में हुए गैंगरेप के कुछ आरोपियों की पैरवी में लगा था। इसके लिए उसने महिला को मोहरा बनाकर गेम खेला है। 
विज्ञापन

छात्र बोले, साजिश के तहत फंसाया
छात्रनेता विनीत को बेकसूर बताते हुए सीसीएसयू के छात्रों ने सोमवार को तेजगढ़ी चौराहे पर जाम लगाया। छात्रों ने आरोप लगाया कि विनीत की हालत गंभीर बनी है। दो महिलाओं ने नशीला पदार्थ देकर उसकी अश्लील वीडियो बनाई और फिर हत्या के इरादे से जहर दे दिया। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। पुलिस ने विनीत को गिरफ्तार किया तो छात्र आंदोलन करेंगे। छात्रों ने पीड़ित महिला के खिलाफ भी कई सुबूत पुलिस को सौंपे। मौके पर पहुंचे सीओ सिविल लाइन और एसओ मेडिकल ने छात्रों को आश्वासन दिया कि कोई बेकसूर जेल नहीं जाएगा। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
कप्तान से बोली गैंगरेप पीड़िता- मेरी जान को खतरा है
गैंगरेप पीड़िता सोमवार दोपहर एसएसपी ऑफिस पहुंची। महिला ने खुद की जान को खतरा बताते हुए एसएसपी से गुहार लगाई। उसने विनीत चपराना के खिलाफ सुबूत सौंपते हुए कहा कि गैंगरेप होने का इससे बड़ा सुबूत मैं नहीं दे सकती। उसने अपने बेड की चादर का एक टुकड़ा एसएसपी को सौंपते हुए कहा कि इसकी जांच कराने पर खुलासा हो जाएगा कि विनीत ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। फोरेंसिक लैब में इसकी जांच होगी तो दुष्कर्म की पुष्टि भी हो जाएगी। महिला ने विवेचक पर आरोप लगाया कि वह केस कमजोर करना चाहते हैं। उसने समझौता न करने पर धमकी आने की बात कही। एसएसपी ने एसओ महिला को बुलाकर पीड़िता को थाने भेजा। उन्होंने जांच कराने और महिला को सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है। 
वीडियो तो दूसरी महिला ने बनाई है 
एसएसपी से शिकायत करने पहुंची पीड़िता ने बताया कि अश्लील वीडियो तो उसके साथ की दूसरी महिला ने बनाई है। सवाल उठता है कि दूसरी महिला वीडियो बना रही थी, लेकिन उसने गैंगरेप का विरोध क्यों नहीं किया। पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच में जुटी है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें