फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर हिंसा की आड़ में हरा सोना लूट रहे तस्कर

Sat, 27 Aug 2016 12:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
जंगल - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी मंत्री लाल सिंह ने हिंसा की आड़ में लकड़ी की तस्करी पर कड़े संज्ञान की चेतावनी जारी की है। वन मंत्री ने कहा कश्मीर संभाग में हिंसा से बने माहौल की आड़ लेकर लकड़ी तस्कर हरा सोना लूट रहे हैं।
विज्ञापन


शोपियां, कुलगाम, पुलवामा और कुपवाड़ा से सबसे ज्यादा शिकायतें मिली हैं। इन तस्करों पर सरकार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। नागरिक सचिवालय के चैंबर में वार्ता के दौरान मंत्री ने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की सूचनाएं मिल रही हैं।

लकड़ी के तस्करों को रोकने के बजाय जो लोग बढ़ावा दे रहे हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसमें संलिप्त पाए जाने वाले विभागीय कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


लाल सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी संयुक्त रूप से सहयोग की मांग करती है। कश्मीर यदि धरती पर स्वर्ग कहा जाता है तो यहां के पर्यावरण की वजह से ही ऐसा कहा जाता है। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र को विस्तार देने के लिए विभाग शंकराचार्य पर्वत और जबरवान वन में 15 लाख पौधे लगाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें