फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब मेरी जमीन पर दूसरों का कब्जा है...

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में सीडीओ अजय कुमार गौतम ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में कुल आठ शिकायतें आईं। इनमें से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। ग्राम बीबामऊ के रामजी लाल ने अपनी भूमि पर किए गए कब्जे की शिकायत की। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी ही जमीन पर कब्जा नहीं मिल पा रहा है, उन्हें जल्द से जल्द कब्जा दिलाया जाए।
विज्ञापन

समाधान दिवस में रामलीला की मढैया निवासी उर्मिला देवी ने उनकी भूमि पर अवैध कब्जेदारों को हटाए जाने की मांग की। ग्राम बिलासपुर के धर्मेंद्र सिंह और ग्रामीणों ने प्रधान पर नाली निर्माण में अनियमितता और पानी रोकने की शिकायत करते हुए प्रार्थना पत्र दिया। ग्राम शकुउआ के भूरे सिंह ने भूमि कब्जे को लेकर शिकायत दर्ज कराई, जबकि नगला बेनीसाल के मनीष कुमार ने चकरोड से कब्जा हटवाने की मांग की। इसके अलावा करन सिंह ने ग्राम भेसान व परसोआ के मध्य मार्ग चकरोड को बनवाने की मांग की। इस दौरान एसडीएम कुमार सत्यम जीत, तहसीलदार नेहा सचान, एडीओ देवेंद्र कुमार, एडीओ कृषि बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे। समाधान दिवस पूर्ण होने के बाद सीडीओ ने तहसील का भी निरीक्षण किया और साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार से ताखा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 15 शिकायतें आईं। इनमें से सबसे ज्यादा 12 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इसके साथ ही विकास विभाग, कृषि विभाग और चकबंदी विभाग से संबंधित एक-एक शिकायत दर्ज की गई। एसडीएम श्वेता मिश्रा ने शिकायतों की बारीकी से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान प्राथमिकता है। इस अवसर पर तहसीलदार जावेद अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें