प्रेसवार्ता में गुरुसिख वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य
आगरा में गुरुसिख वेलफेयर एसोसिएशन ने करतारपुर साहिब पर पुल बनवाने की मांग केंद्र सरकार से करते हुए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इसके साथ ही इस पुल का नाम नानक अटल पुल रखने की मांग की है।
गुरुद्वारा गुरु का ताल में मीडिया से रूबरू होते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र पाल सिंह टिम्मा ने कहा कि गुरु नानक देव जी से जुड़े धार्मिक स्थल पाकिस्तान के करतारपुर स्थित डेरा बाबा नानक सेक्टर में स्थित है।
उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव अपने जीवन के अंतिम 18 साल गुजारे। अगले साल गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व भी है। पाकिस्तान और भारत के बीच नदी है इस पर पुल सरकार बनाए।