इस पर कालोनी के लोग जुट गए। ससुरालियों को बुलाया, लेकिन वह उसे घर में रखने को तैयार नहीं हुए। रात भर बहू घरवालों के साथ ससुराल के गेट पर बैठी रही। सोमवार सुबह कल्याणम् फाउंडेशन की प्रतिमा भार्गव, बैजंती देवी सहित कालोनी के लोग पहुंचे।
उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां कालोनी के लोगों ने परिजनों को समझाया। इसके बाद पति पत्नी को साथ ले जाने के लिए राजी हो गया। शाम को पति पत्नी को हाथ पकड़कर घर में ले गया।