फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: अवैध शराब पर बिक्री पर रोक लगाने की मांग, महिलाओं ने एसपी से की मुलाकात

Fri, 12 Jun 2026 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जिले के ग्राम गठुला के महिलाओं ने बड़ी संख्या में अवैध शराब के कारोबार को बंद किए जाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा हैं।
विज्ञापन
.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जिले के ग्राम गठुला के महिलाओं ने बड़ी संख्या में अवैध शराब के कारोबार को बंद किए जाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा हैं,ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि अवैध शराब बिक्री होने से लगातार क्षेत्र में अपराध बढ़ रहे हैं,महिलाओं और बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता हैं,मोहल्ले के युवा नशे की लत में आगे बढ़ रहे हैं,जिस पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया गया हैं।

विज्ञापन


बड़ी संख्या में महिलाएं आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची ग्राम गठुला की महिलाओं का कहना है कि पिछले कुछ समय से गांव में अवैध शराब का कारोबार खुले आम चल रहा हैं,गांव के मुख्य चौक चौराहों में शराब बेची जा रही हैं,जिसके कारण मोहल्ले के युवाओं में नशे की लत शराब पीकर गाली-गलौज और मारपीट होने से महिलाओं और बच्चों को घर से निकलना मुश्किल हो रहा हैं,रात के समय में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता हैं,कई पारिवारिक और आर्थिक सामाजिक समस्याएं भी शराब के कारण महिलाओं को हो रही हैं,जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा से बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने मुलाकात की और अवैध शराब के कारोबार को बंद किए जाने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया हैं।

.

 

.

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें