फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट के लिए सात स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से री-नीट परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 7 परीक्षा स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09741 रेवाड़ी-बठिंडा परीक्षा स्पेशल रेल सेवा 20 जून को रेवाड़ी से रात 10:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:50 बजे बठिंडा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09742 बठिंडा-रेवाड़ी परीक्षा स्पेशल रेल सेवा 21 जून को बठिंडा से शाम 7:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 3:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में कोसली, झाड़ली, चरखी दादरी, भिवानी, हांसी, हिसार, मंडी आदमपुर, भट्टू, सिरसा, कालांवाली व रामां स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेल सेवा में 10 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09643 मदार-रेवाड़ी एकतरफा परीक्षा स्पेशल रेल सेवा 20 जून को मदार से शाम 5 बजे रवाना होकर रात्रि 1 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेल सेवा किशनगढ़, नरैना, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, मालाखेड़ा, अलवर व खैरथल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन

इसी तरह गाड़ी संख्या 09743 रेवाड़ी-जयपुर परीक्षा स्पेशल 21 जून को सुबह 5 बजे रेवाड़ी से रवाना होकर 9 बजे जयपुर पहुंचेगी, जबकि गाड़ी संख्या 09744 जयपुर-रेवाड़ी परीक्षा स्पेशल उसी दिन शाम 7:20 बजे जयपुर से चलकर रात 1 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें