फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहवाग सुपरजायंट्स ने 63 रन से जीता मैच, आदित्य शर्मा मैन ऑफ द मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर खेले गए क्रिकेट मैच में सहवाग सुपरजायंट्स ने सहवाग एचीवर्स को 63 रन से हराया। सुपरजायंट्स के आदित्य शर्मा ने चार विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर सहवाग एचीवर्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए सहवाग सुपरजायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 137 रन बनाए। नक्ष ने 57 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 54 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहवाग एचीवर्स की टीम 16.3 ओवर में 74 रन पर ऑलआउट हो गई। ज्ञान ने 37 गेंदों में एक चौके की मदद से 12 रन बनाए। गेंदबाजी में आदित्य शर्मा ने चार और दिव्यांशु ने तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें