फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारे थप्पड़

Tue, 13 Jun 2017 11:10 PM IST
फर्रुखाबाद
विज्ञापन
जाम लगाते लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मऊदरवाजा थाने के निकट इंटरनेट की दुकान पर गई छात्रा से युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवक ने छात्रा को थप्पड़ मारे। इसके बाद धमकी देते हुए भाग गया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



थाना मऊदरवाजा क्षेत्र की रहने वाली छात्रा मंगलवार की दोपहर थाने के निकट इंटरनेट की दुकान पर काउंसलिंग की जानकारी लेने के लिए गई थी। इस बीच मोहल्ला दीवान मुबारिक निवासी महताब भी दुकान पर पहुंच गया। आरोप है कि युवक छात्रा का हाथ पकड़ उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो युवक ने छात्रा को थप्पड़ जड़ दिए।


इस दौरान छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। खुद को घिरता देख शोहदा भाग गया। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और युवक की तलाश में छापा मारा। हालांकि युवक पुलिस के हत्थे नहीं लगा। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। छात्रा घटना के बाद से काफी भयभीत है। थाना प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें