फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का संग्राम: बुदनी में भाजपा नेता ने कहा- शिवराज सिंह चौहान का काम दिखता है, कांग्रेस ने किया पलटवार

Sat, 04 Nov 2023 06:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

सार

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा को होने वाले चुनावी रण को कवर करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनावी मुद्दों को जान रहा है। इसी को लेकर आज बुदनी में 'सत्ता का संग्राम' हुआ।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। चुनाव से पहले अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रदेश भर के मतदाताओं का मन टटोलने निकला है। आज हमारा कारवां बुदनी पहुंचा है। जहां हमने नेताओं से बात की।

विज्ञापन


इसी कड़ी में भाजपा नेता आशीष शर्मा ने कहा कि विगत 18 वर्षों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बहुत काम किये हैं, उन्होंने कहा कि अगर हम महिलाओं और बेटियों को ध्यान में रखकर बात करें तो लाडली बेटी योजना, बेटी पढ़ाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजना का धरातल पर काम हो रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह ने देखा कि बेटियों की शादी के लिए काफी दिक्कतें होती है, तो मुख्यमंत्री कन्यादान योजना जैसी योजना लाकर बेटियों की शादी होना आसान कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने देखा कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हो रही है तो लाडली बहना योजना लाकर इस समस्या को भी खत्म कर दिया। 



भाजपा मध्य प्रदेश में जीत रही है
वहीं एक और भाजपा नेता हबीब खान ने अपनी बात रखते हुए कहा कि इस बार भाजपा मध्य प्रदेश में जीत रही है। क्योंकि जमीनी स्तर पर शिवराज सिंह चौहान ने काम किया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश एक बीमारू राज्य था, इसलिए शिवराज सिंह ने इसे नई पहचान दी है। 
विज्ञापन



शिवराज सिंह ने दिखावे का काम किया
वहीं इन तमाम बातों का पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर हम देखें तो यहां हड्डी का अच्छा डॉक्टर नहीं है, यहां अच्छे स्कूल नहीं है, यहां अच्छे हॉस्पिटल नहीं है। यहां के शासकीय अस्पताल में सुविधा नहीं है। प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने दिखावे का काम किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें