फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे व नौकरी की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। क्रमिक भूख हड़ताल के दौरान नगर परिषद झज्जर में भूख हड़ताल पर बैठे पैरोल के सफाई कर्मचारी राजेश पुत्र प्रताप की मौत के मामले में सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को ईओ नगर परिषद व सीटीएम को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले यादव धर्मशाला से नगर परिषद तक प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन

इकाई प्रधान शिव चावरिया ने बताया कि राजेश की तबीयत खराब हुई और घर जाते ही उनकी मृत्यु हो गई थी। साथी मांगों के लिए लड़ता हुआ शहीद हो गया। यूनियन मांग करती है कि मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सरकारी नौकरी दी जाए। अगर मांगों का समाधान 30 अप्रैल तक नहीं होता तो सभी सफाई कर्मचारी आंदोलन पर जाने को मजबूर होंगे। इस मौके पर जिला प्रधान राजेंद्र, वरिष्ठ प्रधान लीलाराम, सर्व कर्मचारी संघ से जिला सचिव नरेश, फायर विभाग से सतीश,सत्येंद्र, संजय, जोगिंद्र, इकाई कैशियर गौरव, विक्रम, मुकेश, विनोद गुर्जर,कृष्ण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें