फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक के लिए उतरेंगे ढराणा साहिल कादियान

विज्ञापन
-फोटो 92 : हिंद केसरी अखाड़े के संचालक धर्मेंद्र के साथ साहिल कादियान। स्रोत कोच
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर जिले के ढराणा गांव निवासी पहलवान साहिल कादियान कजाकिस्तान में होने वाली सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह ग्रीको रोमन कुश्ती के 63 किलोग्राम भारवर्ग में चुनौती पेश करेंगे। हिंद केसरी सोनू अखाड़े में अभ्यास करने वाले साहिल से पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन

कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में 24 अक्तूबर से एक नवंबर तक प्रतियोगिता होगी। साहिल बुधवार देर रात चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले अखाड़े में कोचों और साथी पहलवानों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
साहिल पिछले पांच वर्षों से हिंद केसरी सोनू अखाड़े में अभ्यास कर रहे हैं। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। हाल ही में मंगोलिया में आयोजित वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में उन्होंने कांस्य पदक जीता था। अब उनकी नजर विश्व चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने पर है।
विज्ञापन

इस मौके पर हिंद केसरी सोनू पहलवान, कॉमनवेल्थ चैंपियन धर्मेंद्र दलाल, अर्जुन अवॉर्डी कोच ओमवीर सिंह, कोच अनुराग, मुकेश, रिंकू, सुधीर और सेठी सहित अन्य मौजूद रहे। सभी ने साहिल को प्रतियोगिता में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन






-फोटो 92 : हिंद केसरी अखाड़े के संचालक धर्मेंद्र के साथ साहिल कादियान। स्रोत कोच

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें