फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-20 आयु वर्ग लड़कों के 57 किलोग्राम में साहिल विजयी

विज्ञापन
18jjrp31- झज्जर। कुश्ती प्रतियोगिता में मैच शुरू कराते मुख्याति​थि। स्रोत- कोच
विज्ञापन
झज्जर। गांव बुपनियां स्थित जयबीर अखाड़ा में रविवार को अंडर-17 व अंडर-20 आयु वर्ग के लड़कों और लड़कियों की जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न गांवों और शहरों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

डॉ. राकेश कोच मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी 22 से 24 अक्तूबर तक पलवल में होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-20 लड़कों के फ्रीस्टाइल वर्ग में 57 किलोग्राम में साहिल, 61 में रिंकू, 65 में तुषार, 70 में रिंकू, 74 में रोहित, 79 में हिमांशु, 86 में अमन, 92 में अरुण, 97 में मंजीत और 125 किलोग्राम में आर्यन विजयी रहे।
विज्ञापन

अंडर-20 लड़कियों के वर्ग में 50 किलोग्राम में अंतरा, 53 में दिशा, 55 में अनु कुमारी, 57 में निशा, 59 में निक्की, 62 में खुशबू, 65 में मुस्कान, 68 में नेहा, 72 में चंचल और 76 किलोग्राम में दिव्या ने जीत हासिल की।
अंडर-17 लड़कों के फ्रीस्टाइल वर्ग में 45 किलोग्राम में निखिल, 48 में तेजस, 51 में शौर्य, 55 में आशीष, 60 में दक्ष, 65 में नितेश, 71 में सचिन, 80 में आर्यन, 92 में सक्षम और 110 किलोग्राम में जतिन विजयी रहे।
अंडर-17 लड़कियों के वर्ग में 40 किलोग्राम में नीतिका, 43 में माशुम, 46 में तानिया, 49 में जन्नत, 53 में रुपांक्षी, 57 में कनिष्का, 61 में अवंशिका, 65 में चिंकी, 69 में स्वाति और 73 किलोग्राम में भारती विजयी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें