फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 किसानों को पीआर धान का 45 लाख रुपये किया गया भुगतान

विज्ञापन
03jjrp34- झज्जर। झज्जर मंडी में किसानों की तरफ से लाइ गई फसल। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। जिले के 28 किसानों को पीआर धान की फसल के लिए 45 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। मातनहेल और बेरी अनाज मंडियों में पीआर धान की आवक हो रही है। वेयरहाउस एजेंसी की ओर से इसकी सरकारी खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

जिले की अनाज मंडियों में अब तक 642 किसानों से 34,781.40 क्विंटल पीआर धान की आवक हुई है। इसमें से 164 किसानों की 10,417 क्विंटल फसल की बोली लगाई गई, जबकि 118 किसानों की 7,147.90 क्विंटल पीआर धान की खरीद हुई है। अब तक 4,809.80 क्विंटल धान का उठान भी किया जा चुका है।
अनाज मंडियों में बाजरे और धान की आवक लगातार जारी है। झज्जर अनाज मंडी में धान की आवक में तेजी आई है। यहां किसान अलग-अलग किस्मों का धान लेकर पहुंच रहे हैं। निजी खरीददारों की ओर से बोली के आधार पर धान की खरीद की जा रही है और खरीदी गई फसल का उठान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

बाजरे व धान की आवक और खरीद
जिले में अब तक बाजरे की फसल के लिए 12,484 किसानों के गेट पास काटे गए हैं। इनके माध्यम से 3,80,208.10 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज की गई है। बाजरे की निजी खरीद जारी है। झज्जर मंडी में अब तक 1,53,000 क्विंटल बाजरा खरीदा गया है, जिसमें से 1,28,000 क्विंटल का उठान हो चुका है।
मंगलवार को झज्जर अनाज मंडी में 15,000 क्विंटल धान की निजी खरीद हुई। 1509 और 1692 किस्म का मशीन से काटा गया धान 4,000 से 4,325 रुपये प्रति क्विंटल और हाथ से काटा गया धान 4,300 से 4,500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। वहीं, 1121 किस्म का मशीन से काटा गया धान 4,300 से 4,700 रुपये और हाथ से काटा गया धान 5,000 से 5,400 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। 1718 किस्म के धान का भाव 5,000 से 5,150 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
-
वर्जन
अनाज मंडी झज्जर में बाजरे और धान की आवक व खरीद जारी है। निजी खरीददार अलग-अलग किस्मों की फसल खरीद रहे हैं। वहीं, अनाज मंडियों में पीआर धान की सरकारी खरीद भी हो रही है।
विज्ञापन

—कुलदीप जाखड़, सचिव, मार्केट कमेटी झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें