फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाम भी बढ़ा दिए फिर भी नहीं मिल रही गैस : खत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। भारतीय किसान कांग्रेस कोर्डिनेटर ओमप्रकाश खत्री ने रसोई गैस की किल्लत को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इलाके में रसोई गैस की भारी किल्लत बनी हुई है। इसके बावजूद भाजपा सरकार लोगों को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन

सरकार गैस की उपलब्धता को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है जबकि हकीकत यह है कि आम लोगों को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि गैस की कमी का सबसे ज्यादा असर महिलाओं और गरीब परिवारों पर पड़ रहा है। भाजपा सरकार लगातार महगाई बढ़ाने का काम कर रही है जिससे आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।
पहले ही रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं अब रसोई गैस सिलेंडर के 60 रुपए दाम बढ़ा दिए। वह भी समय पर नहीं मिल रहे हैं। अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया तो सरकार के खिलाफ गांव-गांव जाकर रोष प्रकट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें