शहर के सामान्य बस अड्डा से हरिद्वार के लिए हरियाणा राज्य परिवहन झज्जर डिपो की तरफ से रोडवेज बस का संचालन किया जा रहा है। हरिद्वार से कावड़ लेकर आने और सावन माह में गंगा दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह बस लाभदायक है।
सामान्य बस अड्डा झज्जर से प्रतिदिन हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बस सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर चलती है। इसके बाद यह रोडवेज बस डीघल, रोहतक, गोहाना, पानीपत, शामली, मुजफ्फरनगर, ज्वालापुर होते हुए हरिद्वार के लिए पहुंचती है। सुबह के समय में झज्जर से अनेकों श्रद्धालु इस रोडवेज बस के माध्यम से हरिद्वार के लिए सफर कर रहे है।
इसके बाद हरिद्वार से वापसी समय में झज्जर के लिए यह रोडवेज बस दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर संचालित होती है और शाम को सात बजे झज्जर बस अड्डा पर पहुंचती है। सावन माह में भारी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार के लिए पहुंचते है, जो कि कावड़ व गंगा दर्शन करने के बाद वापस आते हैं। मौजूदा समय में अलग-अलग क्षेत्रों से श्रद्धालु इस बस के माध्यम से हरिद्वार पहुंच रहे हैं। रोडवेज की तरफ से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
वर्जन
शहर के सामान्य बस अड्डा से हरिद्वार के लिए रोडवेज का संचालन किया जा रहा है। सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर यह रोडवेज बस संचालित हो रही है। कावड़ लेने के लिए जाने वाले और गंगा दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालु इस रोडवेज बस के माध्यम से हरिद्वार तक सफर कर रहे हैं।
अशोक, सीआई, रोडवेज विभाग झज्जर