फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप के इंजन की चपेट में आकर महिला की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
नलकूप के इंजन में फंसने से महिला की मौत
विज्ञापन

खुर्जा। देहात थाना क्षेत्र के गांव नगला चीती के जंगलों में नलकूप के इंजन में फंसने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मूंड़ाखेड़ा निवासी रत्नपाल सिंह की पत्नी कुसुम (55) गांव नगला चीती के निकट स्थित खेत पर गई थीं। खेत पर काम करने के दौरान उन्हें प्यास लग गई। खेत के पास ही चल रहे नलकूप पर जाकर वह पीने के लिए पानी भरने लगी। इसी दौरान वह इंजन की चपेट में आ गई। वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। महिला की चीख सुनकर आसपास खेत पर कार्य कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी कुसुम के परिजनों को दी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में परिजन महिला को लेर अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने कुसुम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें