चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी। इस घटना में एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार चालक मनोज त्रिपाठी (35) निवासी रामपुर मानिकपुर डंपर को खागा रेलवे प्लांट कौशांबी में गिट्टी खाली कर वापस कर्वी लौट रहा था। वहीं सामने से आ रहे ट्रक चालक संजय सिंह (35) निवासी नेवरिया कौशांबी बैंग्लोर से पपीते लोड कर कौशांबी जा रहा था। जैसे ही बाबूपुर श्रमदान के पास दोनों पहुंचे। दोनों ट्रकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई।
घटना में मनोज त्रिपाठी की मौके पर मौत हो गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पहाड़ी पुलिस ने गैस कटर के माध्यम से ट्रक के मलबे को काट कर शव को बाहर निकाला। वहीं संजय सिंह की हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार देर रात की है।