राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतपुली से चार किमी पहले एक ट्रक सड़क पर पलट गया। उसमें सवार चालक और परिचालक घायल हो गए। घायलों को आकस्मिक सेवा 108 के माध्यम से सतपुली अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
सतपुली थाना के एसआई केएस राठौर ने बताया कि ट्रक कोटद्वार से चमोलीसैंण जा रहा था। तभी अनियंत्रित होकर मल्ली सतपुली के निकट स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस के पास सड़क पर पलट गया।