फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 10 साल में पहली बार मई में पारा पहुंचा 43 पार

Thu, 19 May 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रिकॉर्ड गर्मी से बचने के लिए छात्राओं ने कुछ यूं उपाय किए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गर्मी ने रिकार्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को अधिकतम पारा 43.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा था। यह अब तक के इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा है, लेकिन दस सालों में पहली बार है, जब मई के तीसरे हफ्ते में ही तापमान 43 डिग्री के पार चला गया हो। पिछले सालों के रिकार्ड देखने पर पता चला है कि 43 डिग्री तापमान 22 मई के आसपास शुरू होता था।
विज्ञापन


पिछले साल 24 मई को 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। साल 2010 में 27 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री नोट किया गया, जबकि साल 2012 में 31 मई को 44.8 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया था। 1988 में 28 मई को 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। मई के तीसरे हफ्ते में ही तापमान से शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

पाक की गर्म हवाएं बरपा रहीं कहर
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आने वाले दिनों में गर्मी का और विकराल रूप देखने को मिल सकता है। तापमान में बढ़ोतरी की पूरी संभावना है। दरअसल पाकिस्तान की तरफ से गर्म हवाएं आने के कारण वजह से पूरे उत्तर व उत्तर पश्चिम भारत को भीषण और जानलेवा गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है।
विज्ञापन


तीन दिन राहत की उम्मीद नहीं
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन दिन राहत की कोई उम्मीद नहीं दिखाई दी रही है। अगले 48 घंटे चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं भी चल सकती हैं। वीरवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की आशंका है। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास रहेगा। 23 मई के आसपास तापमान में  कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पहाड़ी इलाकों में मौसम का थोड़ा बदलाव आएगा, जिसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


किस कितना तापमान रहा
साल           तापमान
2015         43.3
2014         41.4
2013         43.8
2012         44.8
2011         41.3
2010         44.0
2009         42.0
2008        42.6
2007        40.6
2006        42.0
चंडीगढ़ के आसपास शहरों का तापमान
शहर                तापमान
चंडीगढ़             43.1
चंडीगढ़ एयरपोर्ट    43.6
अंबाला             43.7
 हिसार              46.8
करनाल             43.8
 धर्मशाला           33.2
 शिमला             28.9
 अमृतसर           45
 लुधियाना          44.6
 पटियाला          44.4
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें