फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव : 15 रुपये का गुलाब जामुन, 90 रुपये का नाश्ता-खाना

Mon, 23 Jan 2017 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2017
विज्ञापन
सियासी ताप पर चुनावी खीर पकाना प्रत्याशियों के लिए मुश्किल काम होगा। बिजली, पानी के साथ खाने की थाली का भी रेट तय हो गया है। साथ ही कारों का काफिला लेकर चलने का भी मय ड्राइवर के भुगतान करना होगा। चाय, समोसा और नाश्ते का भी खर्च चुनाव में जोड़ा जाएगा। प्रशासन ने रेट लिस्ट तैयार कर दी है। इसके आधार पर ही प्रत्याशियों का चुनावी खर्च जोड़ा जाएगा।       
विज्ञापन

सूबे में होने वाले प्रथम चरण के चुनाव को लेकर प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारियों को पूरा करने में लगा है। बृहस्पतिवार को प्रशासन ने चुनावी दंगल के महारथियों के लिए प्रचार-प्रसार में प्रयोग होने वाली सामग्री के रेट तय कर दिए हैं। पानी के गिलास से लेकर खाने की थाली और कारों के काफिलों का रोजाना के हिसाब से भुगतान जोड़ा जाएगा। विद्युत व्यवस्था के लिए जनरेटर को भी तीन कैटेगिरी में रखा गया है। साथ ही कैंप कार्यालयों में बल्ब भी अलग-अलग श्रेणी के और भिन्न-भिन्न प्रतिदिन के चार्ज पर जलेंगे। प्रशासन की रेट लिस्ट में झंडा, पोस्टर-बैनर के साथ स्टीकर का भी चार्ज तय है, जो चुनावी खर्चे में शामिल रहेगा। एक व्यक्ति को चाय पिलाने में 10 रुपये, समोसा 10 रुपये और गुलाब जामुन 15 रुपये प्रति पीस तय हुई है। साथ ही सामान्य रूप में सुबह का नाश्ता 30 रुपये और इसी क्रम में खाना 60 रुपये प्रतिव्यक्ति की दर से तय किया गया है।       

कारों का काफिला भी पड़ेगा भारी      
मुजफ्फरनगर। चुनाव प्रचार में इस बार कारों काफिला भी प्रत्याशियों के लिए भारी पड़ेगा। प्रशासन ने जो लिस्ट तैयार की है, उसके अनुसार देखा जाए तो डीजल समेत किराया और ड्राइवर का प्रतिदिन के हिसाब से वेतन शामिल है। एक कार 1000 रुपये, जीप 800 रुपये, सूमो/क्वालिस 1500 रुपये, ऑटो 450 रुपये, ट्रैक्टर 800 से 1000 रुपये, मिनी बस 2500 रुपये, इनोवा कार 2000 रुपये और ई-रिक्शा का चार्ज प्रतिदिन के हिसाब से 450 देय होगा।       
विज्ञापन


पानी का टैंक 500 में,  कॉफी मशीन 900 में      
मुजफ्फरनगर। प्रशासन ने बाजार मूल्यों के आधार पर प्रत्याशियों के लिए खाद्य वस्तु, पंडाल, मेज, कुर्सी के साथ पानी का टैंक और कॉफी मशीन का किराया रखा है। पानी का टैंक 500 और कॉफी मशीन प्रतिदिन 900 रुपये की दर से चलेगी। होटल का कमरा बुक कराने पर प्रत्याशियों को 500 से 2500 रुपये तय हुए हैं। इनमें अलग-अलग कैटेगिरी के रूम शामिल हैं।       
विज्ञापन


प्रमुख वस्तुओं का प्रतिदिन का चार्ज      
वस्तु--मात्रा------मूल्य (रु.)      
जनरेटर (साढ़े 7 वाट)   8 घंटे--1200      
जनरेटर (15 केवी)    8 घंटे--        1500      
जनरेटर (40 से 60 केवी) 8 घंटे--6500       
(प्रतिदिन डीजल सहित चार्ज)      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें