फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान मुबारक: चांद दिखा, पहला रोजा आज

Tue, 07 Jun 2016 01:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रमजान-उल-मुबारक का चांद सोमवार को दिख गया। पहला रोजा मंगलवार को रखा जाएगा। सोमवार को मरकजी चांद कमेटी, शिया मून कमेटी और फरंगी महली ने चांद दिखने का एलान किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही नमाज-ए-तरावीह का पहला दौर शुरू हो गया और अपनी सहूलियत के मुताबिक अलग-अलग मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज अदा की गई।

रमजान-उल-मुबारक का चांद का ऐलान होते ही शहर मिजाज बदला-बदला सा नजर आया। रमजान की इबादत के लिए मस्जिदें भी गुलजार होने लगीं।

बाजार की रौनक भी अपने शबाब पर थीं। एक ओर सहरी और इफ्तार का बंदोबस्त करती महिलाएं तो दूसरी ओर सिर पर टोपी लगाए तरावीह के लिए मस्जिदों की ओर जाने की ललक।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें