फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार का कहर, ट्रक और ट्रैक्टर में हुई जोरदार भिड़ंत, एक की मौत

Wed, 13 Dec 2023 11:06 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dhaulpur News: जिले के सैपऊ थाना क्षेत्र में कैथरी गांव के पास हाइवे पर एक ट्रक और ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। परिचालक की हालत गंभीर बताई  जा रही है।
विज्ञापन
फोटो घटनास्थल का - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर जिले के एनएच 123 पर कैथरी गांव के घने कोहरे के कारण ट्रक और ट्रैक्टर के बीच हुई भीषण टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि ट्रक पलटने से ट्रक चालक एवं परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के शव को सैपऊ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में भेज दिया है। साथ ही ट्रक चालक एवं परिचालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर किया है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह कैथरी गांव के पास भरतपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक की सामने से आ रहे ट्रैक्टर के साथ आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए और ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना सैपऊ थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक कल्ला (27)  निवासी भोजपुर, जिला आगरा के शव को सैपऊ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में भेज दिया है। उधर ट्रक पलटने से उसमें फंसे चालक एवं खलासी को कड़ी मशक्कत के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी राजेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में इन दिनों घना कोहरा होने की वजह से यह दुर्घटना हुई है। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार में था। घने कोहरा होने की वजह से सामने से आने वाला ट्रक दिखाई नहीं दिया और यह दुर्घटना हो गई।

ज्ञात रहे की बढ़ती सर्दी के कारण क्षेत्र में सुबह लंबे समय तक कोहरा रहता है। इसी कारण से यह दुर्घटना हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी की ट्रक और ट्रैक्टर दोनों पलट गए। दोनों वाहनों को हाइवे से हटाने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें