फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: CM गहलोत ने गृह रक्षा निदेशालय के भवन का उद्घाटन किया, होमगार्ड्स अनुबंध नवीनीकरण की समयावधि बढ़ाई

Thu, 25 May 2023 02:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को होमगार्ड्स और होमगार्ड वॉलिंटियर्स की बरसों पुरानी मांग को पूरा करते हुए अनुबंध नवीनीकरण कॉन्ट्रेक्ट रिन्यूवल अवधि को पांच से बढ़ाकर 15 साल करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शुरू से ही होमगार्ड को एक मजबूत और कारगर संगठन बनाने के लिए कृत संकल्पित रही है।
विज्ञापन
गृह रक्षा निदेशालय भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम अशोक गहलोत ने गृह रक्षा निदेशालय के नवीन भवन का उद्घाटन किया। सीएम ने कहा, कोरोना महामारी के कठिन समय में होमगार्ड्स ने चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जिस तरह कोरोना वारियर्स के रूप में सेवाएं दी वो सराहनीय है। मुख्यमंत्री विद्याधर नगर में गृह रक्षा निदेशालय के नवीन प्रशासनिक भवन के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा होमगार्ड विभाग को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं। होमगार्ड्स के मानदेय में 15 प्रतिशत की वृद्धि करने के साथ ही राज्य सरकार द्वारा 58 साल की आयु पूर्ण करने पर सेवा से पृथक हो रहे स्वयंसेवकों को लघु व्यवसाय के लिए कल्याण कोष से अधिकतम दो लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड से संबंधित अन्य मांगों का परीक्षण करवा कर इस संबंध में यथासम्भव कार्रवाई की जाएगी।

महंगाई राहत कैम्पों से आमजन को मिल रही राहत...
गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज, निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना जैसी कल्याणकारी योजनाएं लागू करने वाला राजस्थान अग्रणी राज्य बन गया है। 500 रुपये में गैस सिलेंडर, सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत न्यूनतम 1000 रुपये पेंशन, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना तथा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 100 और कृषि उपभोक्ताओं के लिए 2000 यूनिट बिजली निशुल्क देने जैसी योजनाओं को राज्य में लागू किया गया है। महंगाई राहत कैम्पों के माध्यम से अब तक 1.23 करोड़ से अधिक परिवार लाभान्वित हुए हैं और 5.63 करोड़ से अधिक मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन




विद्याधर नगर जयपुर में 1250 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की...
सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने भवन के लिए विद्याद्यर नगर जयपुर में 1250 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की। 12.83 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस नवीन भवन में अधिकारियों के बैठने के लिये कमरों के अलावा वीसी रूम, ऑडिटोरियम, कम्प्यूटर लैब, योगा कक्ष, लाइब्रेरी आदि सुविधाएं भी हैं। 
विज्ञापन


ये रहे मौजूद...
इस अवसर पर विद्याधर नगर विधायक नरपत सिंह राजवी, प्रमुख शासन सचिव गृह रक्षा आनंद कुमार, महानिदेशक गृह रक्षा उत्कल रंजन साहू सहित विभाग अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में होमगार्ड्स उपस्थित रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें