फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बहादुरगढ़ में एक्यूआई 220 से घटकर 81 पर पहुंचा

विज्ञापन
-फोटो 81 : बहादुरगढ़ में बारिश के बाद साफ हुई हवा। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लगातार दो दिन हुई बारिश से शहर की हवा काफी हद तक साफ हो गई है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 220 से घटकर 81 पर पहुंच गया। एक दिन में 139 अंकों की गिरावट के साथ शहर की हवा ओरेंज जोन से निकलकर ग्रीन जोन में पहुंच गई।
विज्ञापन

इससे लोगों को प्रदूषण से राहत मिली है। हालांकि, अक्तूबर में केवल तीन दिन ही हवा साफ रही। बारिश के असर से अगले तीन दिन तक हवा साफ रह सकती है।
धर्म विहार निवासी अमित कुमार, राम नगर निवासी रविंद्र अहलावत और दयानंद नगर निवासी विनोद खत्री ने बताया कि बारिश से सड़कों पर उड़ने वाली धूल कम हुई है। वातावरण में मौजूद प्रदूषक कण भी नीचे बैठ गए हैं। इससे सुबह-शाम धुंध और प्रदूषण का असर कम महसूस हो रहा है।
अक्तूबर में ज्यादातर दिन प्रदूषित रही हवा
अक्तूबर के दौरान शहर का एक्यूआई ज्यादातर समय येलो और ओरेंज जोन में रहा। कई बार एक्यूआई 200 के पार पहुंचने से लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हुई।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ में अक्तूबर के महीने में अधिकतर दिनों में प्रदूषण का स्तर येलो और ओरेंज जोन में रहा। अब दो दिनों से हुई बारिश के बाद एक्यूआई नीचे आया है और शुक्रवार को हरे रंग में 81 दर्ज हुआ। आने वाले तीन-चार दिनों में प्रदूषण का स्तर ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन

-सुनील श्योराण, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।



-फोटो 81 : बहादुरगढ़ में बारिश के बाद साफ हुई हवा। संवाद



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें