फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways News: छठ और दीपावली पर घर जाने वालों के लिए राहत भरी खबर, इन चार रूटों पर चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेन

Mon, 03 Oct 2022 08:59 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

त्योहारों पर ट्रेनों में भीड़ का आलम यह है कि एक महीने पहले से ही सामान्य ट्रेनों की सभी सीटें बुक हो चुकी हैं। हटिया व रांची से चलने वाली ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में यात्रियों को लंबी वेटिंग मिल रही है।
विज्ञापन
Special Train - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली व छठ पर घर जाने का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रांची रेल डिवीजन की ओर से दक्षिण-पूर्व रेल मुख्यालय को इन दोनों त्योहारों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इस प्रस्ताव में चार रूटों पर पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने को कहा गया है, जिसमें रांची जयनगर, रांची-पटना, रांची-भागलपुर व रांची गोरखपुर रूट शामिल हैं। 

विज्ञापन


डीआरएम प्रदीप गुप्ता का कहना है कि दीपावली व छठ के मौके पर बड़ी संख्या में लोग झारखंड से बिहार व उत्तर प्रदेश आते-जाते हैं। ऐसे में ट्रेनों की भीड़ को कम करने के लिए चार रूटों पर स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। 

पहले से ही लंबी वेटिंग लिस्ट 
त्योहारों पर ट्रेनों में भीड़ का आलम यह है कि एक महीने पहले से ही सामान्य ट्रेनों की सभी सीटें बुक हो चुकी हैं। हटिया व रांची से चलने वाली ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में यात्रियों को लंबी वेटिंग मिल रही है। हटिया-पूर्णिया कोर्ट, हटिया-इस्लामपुर, हटिया-पटना पाटलिपुत्रा जैसी ट्रेनों में यात्रियों को लंबी वेटिंग मिल रही है। यात्री कंफर्म टिकट पाने के जुगत लगे हुए हैं, इसके बावजूद उन्हें निराशा हाथ लग रही है। 
विज्ञापन


तत्काल कांउटर पर लंबी कतार 
यात्रियों की भीड़ का यह आलम है कि लोगों को तत्काल टिकट पाने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। यात्री तत्काल टिकट काउंटर पर भी 24 घंटे पहले से ही नंबर लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें