फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल कर्मी निकला चोरों के गैंग का सरगना

Thu, 02 Mar 2017 12:10 AM IST
रेल कर्मी निकला चोरों के गैंग का सरगना
विज्ञापन
रेल कर्मी निकला चोरों के गैंग का सरगना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रेनों के एसएलआर कोच (पार्सल कोच) को काटकर उनमें से कीमती सामान उड़ाने वाले दिल्ली के गैंग के चार सदस्यों को जीआरपी कैंट और आरपीएफ दिल्ली की मदद से पकड़ा गया है। पार्सल से चोरी किए गए 20 लाख रुपये की कीमत के 110 मोबाइल फोन और 44 हजार रुपये की नगदी बरामद की गई है। गैंग में उत्तर रेलवे का प्वाइंट्स मैन भी शामिल है। उसने अपना वाकी टाकी भी चोरों को सौंप रखा था। 
विज्ञापन

एसपी जीआरपी अजय कुमार ने बताया कि दिल्ली और कानपुर रूट की ट्रेनों के पार्सल कोच से चांदी, कपड़े, मोबाइल और दवाओं के पार्सल चोरी करने वाले गैंग के फिरोजाबाद, टूंडला के सलीम, अलीगढ़ निवासी मोहम्मद ताहिर, पालम कालोनी दिल्ली निवासी मानकदास और मोर सराय रेलवे कालोनी दिल्ली निवासी शाहिद अली को गिरफ्तार किया है। गैंग ने हाल ही में कीमती मोबाइलों के पार्सल को एसएलआर कोच से उड़ाया था। इनसे 110 मोबाइल मिले हैं, जिनमें  पांच हजार रुपये से 20 हजार रुपये तक के मोबाइल हैं। इनकी कीमत 20 लाख रुपये है। 44 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि शाहिद अली दिल्ली में प्वाइंट्समैन के पद पर तैनात है। वह मूल रूप से टूंडला का रहने वाला है। उसकी टूंडला के सलीम से रिश्तेदारी है। सलीम ने ही शाहिद को अपने गैंग में शामिल कर लिया। शाहिद चोरों को ये बताता था कि किस गाड़ी के पार्सल कोच में क्या कीमती माल है और उसकी मदद करता था। अपने वाकी टाकी का प्रयोग भी इसी काम में कर रहा था। सलीम और ताहिर ट्रेनों में छिनैती भी करते हैं। दो मोबाइल लूट के बरामद हुए हैं। खुलासा करने वाली टीम में एसओ मणिकांत शर्मा, हरिओम सिंह समेत अन्य लोग शामिल हैं। एसपी ने टीम को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की। एसपी ने बताया कि कई अन्य रेलकर्मी भी इसमें शामिल हो सकते हैं। इनकी जांच की जा रही है। गैंग के  कुछ और सदस्यों की भी तलाश की जा रही है। 

रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ
आगरा। एसपी ने बताया कि गैंग के चारों सदस्यों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। प्वाइंट्समैन की अपराधियों से गठजोड़ के बारे में उत्तर रेलवे के अधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है, ताकि उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें