फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राई स्पोर्ट्स स्कूल मामला: अनिल विज Vs कैप्टन, विज बोले- बर्दाश्त नहीं करूंगा दखल

Sat, 20 May 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
राई स्पोर्ट्स स्कूल मामला
विज्ञापन
सोनीपत के राई स्पोर्ट्स स्कूल में वित्तीय अनियमितता का मामला अब सिर्फ आईपीएस भारती अरोड़ा और वित्त विभाग के आडिट टीम के बीच की बात नहीं रह गई है। इस मामले को लेकर राजनीति गरमा गई है। 
विज्ञापन


सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक भी इस विवाद में कूद पड़े हैं। कौशिक के विवाद में पड़ने से अलग-थलग पड़ रहीं भारती अरोड़ा को थोड़ा बल मिला है।
इस मामले में खेल मंत्री अनिल विज के आदेश के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। इससे नाराज विज ने शुक्रवार को डीजीपी बीएस संधू को पत्र लिख कर पूछा है कि मुकदमा दर्ज न करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इस पूरे मामले में पुलिस चुप क्यों है।

इस मामले की जांच रिपोर्ट मीडिया में लीक होने पर भी विज ने सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री को यह अधिकार है कि वे किसी भी विभाग का आडिट करवा सकते हैं, लेकिन रिपोर्ट मीडिया में कैसे लीक हुई, इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला:

अनिल विज - फोटो : File Photo
यह है मामला:
राई स्पोर्ट्स स्कूल में कथित घोटाले के मामले में आईपीएस भारती अरोड़ा की शिकायत लंबित है। सरकार ने इस मामले की जांच आईएएस अशोक खेमका को सौंपी, लेकिन खेमका की ओर से मांगी गई शक्तियां उन्हें नहीं मिलीं। अब खेल मंत्री ने भारती अरोड़ा की शिकायत पर आडिट टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। ये आदेश पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाल दिए हैं।

जांच के बाद तस्वीर साफ होगी: कौशिक
राई स्पोर्ट्स स्कूल की निदेशक भारती अरोड़ा ने स्कूल में बहुत सुधार किया है। जांच के बाद पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।
रमेश कौशिक, सोनीपत से सांसद।

मुझे दखल बर्दाश्त नहीं: विज
मुझे बेवजह अपने विभाग में किसी का दखल बर्दाश्त नहीं है। मेरे आदेशाें को रोकना किसी मंत्री के बस की बात नहीं। वित्त मंत्री बताएं उन्हें इस मामले में क्या दिलचस्पी है। 
- अनिल विज, खेल मंत्री हरियाणा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें