फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए नियमों के विरोध में अनाज मंडी में किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो 91 : मंडी में प्रदर्शन करते संगठन पदाधिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने फसल खरीद के लिए लगाई गई शर्तों और नए नियमों के विरोध में अनाज मंडी में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मंडी में जुलूस निकाला और नई शर्तें नहीं चलेंगी, फसल खरीद के नए नियम वापस लो..आदि नारे लगाए।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश सचिव जयकरण मांडौठी, जिला कमेटी सदस्य रामकिशन और सतबीर सिंह बल्हारा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने फसलों की खरीद के लिए लगाई गई शर्तों और नए नियमों के कारण किसान बहुत परेशान हैं। बायोमीट्रिक सत्यापन से किसानों को परेशानी हो रही है।
किसान के अंगूठा की जांच, ट्रैक्टर व ट्रॉली पर नंबर प्लेट, मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल से मिलान और पोर्टल के ना खुलने व नेटवर्क की समस्या किसानों के जी का जंजाल बन गई हैं। गेटपास बनवाने में एक ही किसान का बहुत ज्यादा समय लग जाता है।
विज्ञापन

अंगूठे से पहचान नहीं हो पा रही है। सभी किसानों के पास अपने ट्रैक्टर नहीं हैं। छोटे किसानों को किराए के ट्रैक्टर लेकर आना पड़ता है। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद भी ई-खरीद पर डाटा अपलोड नहीं हो रहा।
पोर्टल पर फसल बूढ़े और बीमार पिता के नाम पर दर्ज है। बेटा या पोता लेकर आता है तो गेट पास नहीं बनता। ये नए नियम धीरे-धीरे एमएसपी पर चल रही खरीद को खत्म करने की तैयारी है। सभी ने इन बेतुकी शर्तों और नये नियमों को वापस लेने की मांग की। इस धरने प्रदर्शन में राजबीर सिंह छिल्लर, सतीश कुमार, लालजी तथा देवेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन







-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें