फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 हजार तकनीकी कर्मचारियों को बिजली बोर्ड का तोहफा

Fri, 02 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल बिजली बोर्ड में 2000 तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। वीरवार को बिजली बोर्ड सर्विस कमेटी की बैठक में पत्राचार के माध्यम से आईटीआई करने वाले कर्मचारियों को पदोन्नति में कंसीडर करने का निर्णय लिया गया। दो साल बाद टी-मेट, सहायक लाइनमैन और लाइनमैन को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन


बिजली बोर्ड ने जुलाई 2014 को पत्राचार से आईटीआई करने वाले कर्मचारियों की पदोन्नति पर रोक लगाई थी। बैठक में कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर करने के साथ साथ अनुबंध कर्मचारियों के ग्रेड पे में 50 फीसदी बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया। इससे बिजली बोर्ड के करीब 400 कर्मचारियों को फायदा होगा।

बिजली बोर्ड में एसडीओ के अब 26 पद भरे जाने हैं। इसमें बिजली बोर्ड में एसडीओ इलेक्ट्रिकल सहित एसडीएलसी टुटू में 6 एसओडी के पद भरा जाना शामिल है। सर्विस कमेटी ने इस प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की है। इसके अतिरिक्त बिजली बोर्ड के भर्ती एवं पदोन्नति नियम के एजेंडे को भी स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्राचार से आईटीआई करने पदोन्नति के लिए होंगे कंसीडर

ऐसे में नियमों में संशोधन होने से कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। तकनीक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहन लाल ठाकुर ने कहा कि संघ लंबे समय से पत्राचार से आईटीआई करने वालों को पदोन्नति देने की मांग कर रहा था। सर्विस कमेटी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री सहित बिजली बोर्ड के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक व कार्यकारी निदेशक का आभार प्रकट किया है।

सर्विस कमेटी ने पत्राचार के माध्यम से आईटीआई करने वाले तकनीकी कर्मचारियों को पदोन्नति के लिए कंसीडर करने का फैसला लिया है। कर्मचारियों से जुड़े कई प्रस्ताव को बैठक में मंजूरी दी गई है। - कुमुद सिंह, कार्यकारी निदेशक प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें