फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल संचालक को पीटा, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर में इंडो अमेरिकन स्कूल के संचालक बिजेंद्र सिंह की पिटाई का मामला सामने आया है। यह घटना 28 अक्तूबर को स्कूल के पीछे मैदान की चहारदीवारी के काम के दौरान हुई। एफआईआर के अनुसार देवदत उर्फ देवा, सतीश और दो अन्य व्यक्ति वहां आए। उन्होंने बिजेंद्र सिंह से गाली-गलौज और लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

देवदत उर्फ देवा ने चहारदीवारी के काम पर आपत्ति जताई, जिसे बिजेंद्र सिंह ने अपनी जगह बताया। इस पर देवदत उर्फ देवा ने ईंट उठाकर बिजेंद्र सिंह पर मारी, जिससे उन्हें चोटें आईं। जब बिजेंद्र सिंह भागने लगे तो आरोपियों ने उन्हें रोककर पीटा। उनके शोर मचाने पर पत्नी बबीता और बेटा प्रवेश बचाने आए। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें