फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती और पीएम नरेंद्र मोदी मेरठ से यूपी में चुनावी रैली का करेंगे आगाज

Sat, 28 Jan 2017 03:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
पश्चिम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार फरवरी को मेरठ में चुनावी रैली का आगाज करेंगे। उनकी रैली शताब्दी नगर के मैदान में होगी। खास बात यह है कि लोकसभा चुनावों में भी इसी मैदान से प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित किया था। इसके बाद भाजपा को लोकसभा चुनाव में भारी सफलता मिली थी। पश्चिम में चली लहर से ही पूरे प्रदेश में भाजपा का संदेश पहुंचा था। अब विधानसभा चुनावों में भी भाजपा इसी को दोहराना चाहती है। इसी मंशा से मेरठ में चार फरवरी को रैली रखी गई है। 
विज्ञापन


दरअसल इस रैली से भाजपा मेरठ और आसपास के जिलों की 17 विधानसभा सीटों पर संदेश देना चाहती है। भाजपा के पश्चिम के दिग्गज नेताओं सहित कई बड़े नेता इस रैली में मौजूद रहेंगे। भाजपा के नेताओं को मोदी के करिश्मे से पश्चिम में फिर से एक बड़ा संदेश पहुंचने की उम्मीद है। इस संबंध में मेरठ के पार्टी पदाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। इसके बाद पार्टी के नेता तैयारियों में जुट गए हैं।  रैली स्थल का निरीक्षण करने के लिए पार्टी के पार्टी के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन चंद्रशेखर, महानगर अध्यक्ष करूणेश नंदन गर्ग, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल शाम के समय शताब्दी नगर पहुंचे। पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली ऐतिहासिक होगी। पार्टी नेताओं का दावा है कि इस रैली में मोदी की पिछली रैली से भी ज्यादा भीड़ आएगी। 
विज्ञापन

मायावती एक को होंगी मेरठ में

मायावती
पश्चिम के महत्व को देखते हुए सभी दलों के नेता मेरठ को अहम जगह दे रहे हैं। बसपा मुखिया मायावती भी प्रदेश में अपने चुनावी अभियान का आगाज मेरठ से करेंगी। मायावती की रैली दिल्ली बाइपास पर वेदव्यासपुरी के पास होगी। बसपा के नेता भी दावा कर रहे हैं कि मायावती की रैली में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ होगी। बसपा की यह रैली दस विधानसभा सीटों को ध्यान में रखकर की जा रही है। एक को होने वाली मायावती की रैली की तैयारी में नेता जोर-शोर से लगे हैँ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें