फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीपी केस : आरोपी योगेश पर भ्रष्टाचार के तहत भी चलेगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय कम करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी योगेश पर अब भ्रष्टाचार की धारा के तहत भी केस चलेगा। साइबर पुलिस ने पहले आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं लगाई थीं अब पीसी एक्ट की भी जोड़ दी गई है।
पीपीपी के 78 नंबर केस में गिरफ्तार आरोपी योगेश ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी लेकिन पीसी एक्ट जुड़ने के बाद अब योगेश के वकील की तरफ से जमानत के लिए दोबारा आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी मनीष की याचिका खारिज
परिवार पहचान पत्र छेड़छाड़ केस में गिरफ्तार माजरा दूबलधन निवासी क्रीड पंचायत लोकल ऑपरेटर (सीपीएलओ) मनीष ने भी अपनी नियमित जमानत याचिका लगाई थी। अदालत ने यह याचिका खारिज कर दी है। 21 नवंबर को इस मामले की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें