फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनसुलझे सवालों से पुलिस हैरान,3 लड़कियां घर से क्यों भागीं, 2 लाशें किसकी

Mon, 18 Sep 2017 10:10 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से पकड़ी गई तीनों लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर रनियां से घर से भागी तीन छात्राओं को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया। लेकिन इस घटना के खुलासे के बाद इटावा में मिली दो लाशों का मामला उलझ गया है। आखिर वो दो शव किसके थे ? 
विज्ञापन

 
कानपुर रनियां से तीन छात्राओं के भागने के मामले में एक छात्रा ने पुलिस को बताया है कि वह नशेबाज पिता की पिटाई से त्रस्त होकर घर से भागी थी। छात्रा ने बताया कि आए दिन नशे में धुत होकर पिता उसे पीटते थे। इस कारण उसने घर छोड़ने का मन बना लिया था। यह बात उसने अपनी सहेलियों को बताई तो वे भी उसके साथ चलने को राजी हो गईं।

इसके बाद तय करके 11 सितंबर को तीनों घर से भाग निकलीं। सबने अपने-अपने घरों में एक्सट्रा क्लास की बात बताई थी और स्कूल के समय से एक घंटे पहले घर से निकली थीं।
विज्ञापन


खर्च के लिए छात्रा ने बेची पायल
एक छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसे घर से चार सौ रुपये फीस के मिले थे, जो उसने रख लिए थे। दूसरी छात्रा ने बताया कि वह सात सौ रुपये लेकर घर से निकली थी। जबकि तीसरी छात्रा के पास एक हजार रुपये थे। रुपये कम पड़ने पर एक छात्रा ने अपनी पायल बेच दी थी, जो एक साल पहले उसके जन्मदिन पर मां ने गिफ्ट की थी।

मोबाइल ने पकड़वाया
लोकलाज के डर से चुप्पी साधे एक छात्रा के पिता के मुंह खोलने के बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी। शुक्रवार को पिता ने बेटी के पास मोबाइल होने और फोन करने पर किसी लड़की के हैलो करने की बात पुलिस को बताई। इसके बाद पुलिस ने उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लिया और तीनों तक पहुंच गई।

 
विज्ञापन

पिता के खौफ ने किया था घर से भागने को मजबूर - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन लेट नहीं होतीं तो न मिलतीं
इटारसी रेलवे स्टेशन से तीनों छात्राओं ने पुणे जाने के लिए टिकट खरीद ली थी, लेकिन ट्रेन एक घंटे लेट थी। तीनों स्टेशन पर ही ट्रेन का इंतजार कर रही थीं, तभी लोकेशन के आधार पर पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। अगर ट्रेन वक्त पर होती तो तीनों पुणे चली जातीं।

टीम को 20 हजार का इनाम
एसपी देहात दिनेश पाल सिंह ने बताया कि छात्राओं की तलाश में लगी पुलिस टीम को एडीजी अविनाश चंद्र की ओर से 15 हजार का इनाम देने की घोषणा की गई। उनकी ओर से भी टीम को पांच हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।

परिजन बोले, सोशल मीडिया से हुई जानकारी
तीनों छात्राओं के परिजनों ने बताया कि उन्हें पुलिस ने बच्चियों के मिलने की सूचना नहीं दी। न ही किसी से बात कराई। शनिवार सुबह सोशल मीडिया से उन्हें तीनों के मिलने की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस से संपर्क किया गया तो बताया गया कि तीनों सुरक्षित है। देर रात वह अकबरपुर कोतवाली आ जाएंगी।

अनसुलझे सवाल

-तीनों छात्राओं ने पुणे ही जाने का प्लान क्यों बनाया
-चार दिन तक छात्राएं कहां किस तरह रहीं
- फर्रुखाबाद में किस शख्स से हुई थी मुलाकात
- ग्वालियर में किस गांव में रुकीं थीं तीनों
- ग्वालियर में किन लड़कों से हुई थी मोबाइल पर बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें