फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाग्राम में एग्जिबिशन शुरू, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया उद्घाटन

Sat, 20 Aug 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
कलाग्राम में एग्जिबिशन शुरू - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के मौके पर शुक्रवार को कलाग्राम में फोटो जनर्लिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा फोटो एग्जिबिशन का आयोजन किया जा रहा है। यह एग्जिबिशन भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर की इकाई नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला के सहयोग से लगाई गई है जोकि 28 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन


इस एग्जिबिशन का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया और इस मौके पंजाब केविधायक एनके शर्मा गेस्ट ऑफ ऑनर रहें। एग्जिबिशन में ट्राईसिटी के फोटो जनर्लिस्ट ने अपने 90 से अधिक चित्र प्रदर्शित किए हैं। इनमें प्रकृति सौन्दर्य, मौसम और ग्रामीण जीवन से लेकर आम आदमी की समस्याओं को दिखाया गया है।
विज्ञापन


एसोसिएशन को दो लाख रुपए देने की घोषणा
इस अवसर पर विचार रखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मैं इन जाबाजों को सलाम करता हूं जोकि अपना आराम न्यौछावर कर  बेहतरीन
शॉट्स लेते हैं जिससे पाठकों को अगले ही पल सही दशा का आभास हो सके। मैं एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना करता हूं और उम्मीद करता हूं कि यह आगे
भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करवाती रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन को दो लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं पंजाब के विधायक एनके शर्मा ने भी
एसोसिएशन के इन प्रयासों पर खुशी व्यक्त की और एक लाख रुपए देने की घोषणा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें