टीम इंडिया की वनडे और टी-20 में जगह बनाने के लिए आईपीएल बेहतर माध्यम बन चुका है। शायद यही कारण है कि लीग से पहले हर खिलाड़ी फिट होकर अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को आकर्षित करने का प्रयास करता है।
नौ अप्रैल से लेकर 29 मई तक चले इस आयोजन में यूपी के नौ क्रिकेटरों अलग-अलग टीमों के लिए भाग लिया। प्रदर्शन को आधार माने तो भुवनेश्वर कुमार ने लय पाते हुए बेहतरीन गेंदबाजी से बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ली।
दूसरी ओर टीम इंडिया से अंदर बाहर हो रहे विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना ने गुजरात लायंस की कमान संभाली। हालांकि पिछले प्रदर्शन की तुलना में यह धाकड़ बल्लेबाज सर्वाधिक बनाने वाले खिलाड़ियों के लिस्ट में खिसककर दसवें स्थान पर पहुंच गया। आईपीएल में यूपी के चुनिंदा क्रिकेटरों के प्रदर्शन पर एक रिपोर्ट।
आईपीएल में रहा औसत दर्जे का प्रदर्शन
पीयूष चावला
- फोटो : demo pic
पीयूष चावला (कोलकाता नाइटराइडर्स)- यूपी के भरोसेमंद लेग स्पिनर पीयूष चावला का आईपीएल-9 में प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा। घरेलू क्रिकेट में बल्ले से ढेरों रन बनाने वाले पीयूष को कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर ने ऊपर प्रमोट भी किया, लेकिन वे इन बेहतरीन मौकों को भुना नहीं पाए।
टीम के अंतिम मुकाबलों में उनकी जगह यूपी के ही कुलदीप यादव को मौका दिया गया, जिसमें यह स्पिनर अपनी छाप छोड़ने में सफल रहा। पीयूष को अपने प्रदर्शन सुधारने में खासी मेहनत करनी होगी।
मैच-12
विकेट-11
औसत-24.81
सर्वश्रेष्ठ-2/21
एकोनॉमी रेट-7.92
फिटनेस को लेकर करनी होगी अभी काफी मेहनत
प्रवीन कुमार
- फोटो : demo pic
प्रवीण कुमार (गुजरात लायंस)- लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे प्रवीण कुमार ने बीते घरेलू सत्र में गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींचा, लेकिन टी-20 फारमेट में यह गेंदबाज पूरी तरह खरा नहीं उतर सका।
गुजरात लायंस के लिए खेलने वाले इस स्विंग गेंदबाज ने सभी 16 मैच खेले, लेकिन उनके खाते में महज नौ विकेट आए। मैदान में उनकी फील्डिंग देखकर लगा कि फिटनेस को लेकर उन्हें अभी काफी मेहनत करनी होगी।
मैच-16
विकेट-9
औसत-44.55
सर्वश्रेष्ठ-2/19
एकोनॉमी रेट-7.78
सुरेश रैना ने अपनी टीम को प्लेऑफ तक में पहुंचाया
सुरेश रैना
- फोटो : demo pic
सुरेश रैना (गुजरात लायंस)- भुवनेश्वर कुमार की तरह टीम इंडिया से अंदर बाहर चल रहे सुरेश रैना ने बल्लेबाजी में संतोषजनक खेल दिखाया, लेकिन ये भारतीय टीम में स्थायी जगह बनाने के लिए नाकाफी रहा।
आईपीएल-9 की नई टीम गुजरात लायंस की कप्तानी संभालने वाले सुरेश रैना ने कप्तान के रूप में बेहतरीन खेल दिखाया और अपनी टीम को प्लेऑफ तक में पहुंचाया।
बल्लेबाज के रूप में उतने असरदार नहीं साबित हुए, जिसके लिए उन्हें जाना जाता है। बावजूद इसके रैना टीम के सर्वोच्च स्कोरर (399 रन) रहे। जहां तक उनकी कप्तानी की बात की जाए तो कुछ एक मौकों पर उनसे चूक भी हुई।
मैच-15
रन-399
औसत-28.50
सर्वश्रेष्ठ-75
स्ट्राइक रेट-127.88
भुवनेश्वर कीगेंदबाजी के दौरान तेजी देखते ही बनी
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : demo pic
भुवनेश्वर कुमार (हैदराबाद सनराइजर्स)- टीम इंडिया में स्थायी जगह बनाने को प्रयासरत भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल-9 में पर्पल कैप हासिल करते हुए खोई हुई फार्म वापस पा ली। लीग में यह उनके दमदार प्रदर्शन का असर ही था, जिसकी बदौलत उनका चयन वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम में हुआ।
आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए भुवनेश्वर कुमार ने सभी मैच खेलते हुए विकेट चटकाए। खास बात यह रही कि लीग में हैदराबाद की गेंदबाजी संतुलन सबसे बेहतर रहा, जिसमें भुवनेश्वर ने अगुवाई करते हुए अहम मौकों पर विकेट भी झटके।
उनकी गेंदबाजी के दौरान तेजी देखते ही बनी। आमतौर पर 130 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले इस दाएं हाथ के गेंदबाजी ने 140 की स्पीड से बेहतरीन यार्कर से बल्लेबाजों को खासा परेशान की। साथ ही उन्होंने कटर और स्विंग का भी भरपूर इस्तेमाल किया।
मैच-16
विकेट-23
औसत-20.21
सर्वश्रेष्ठ-4/29
एकोनॉमी रेट-7.50