उत्तराखंड में कॉकटेल वीडियो पार्टी सांग काफी वायरल हो रहा है। पांच दिन में 55 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।
इस वीडियो में गढ़वाली फिल्मों के अभिनेता संजू सिलोड़ी के साथ प्रभाकर पंत एक्टिंग कर रहे हैं। संजू कई गढ़वाली फिल्मों में अपनी कलाकारी का लोहा मनवा चुके हैं। यह वीडियो रेस्टोरेंट में किसी पार्टी के दौरान एक पहाड़ी पर फिल्माया गया है। गढ़वाली भाषा के इस गीत को समझने में आपको भले ही देरी हो, लेकिन कलाकारों का अंदाज आपको बेहद पसंद आएगा।
इस वीडियो को शुभम भट्ट ने अपने सुरों से सजाया है। गुंजन डंगवाल ने इस संगीत दिया है। वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
https://www.youtube.com/watch?v=6hCfWgI0FJw