फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां एक तरफा प्यार में इस कदर पागल हुआ शोहदा, छात्रा की जान लेने के बाद किया ये सब

Sun, 16 Sep 2018 12:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- शादी से इंकार पर छात्रा को घर में घुसकर मार डाला
-लोहारन भट्ठा, काकादेव में हुई सनसनीखेज वारदात
-साड़ी से गला कसा, फिर पेट और सीने पर चाकू मारे 
 
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कानपुर शहर में एक तरफा प्यार में पागल एक शोहदे ने कुछ ऐसा कर दिया कि पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। शादी से इंकार करने पर एकतरफा प्रेम में पागल शोहदे ने लोहारन भट्ठा, काकादेव में शनिवार सुबह घर में घुसकर बीए फाइनल ईयर की छात्रा साक्षी उर्फ निक्की गौतम (19) को चाकुओं से गोद कर मार डाला। युवक ने साड़ी से उसका गला कसा, फिर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार किए। हैलट में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पिता ऑटो चालक अनिल गौतम ने पुलिस को बताया कि मुहल्ले का अजय कई दिनों से बड़ी बेटी साक्षी को परेशान कर रहा था। वह उस पर शादी का दबाव बना रहा था। साक्षी ने शादी से मना कर दिया तो अजय खुन्नस रखने लगा। सुबह साक्षी छत पर कपड़े धो रही थी। अजय घर में घुसा और सीधे सीढ़ियों से होते हुए छत पर पहुंच गया। वहां साक्षी के साथ मारपीट कर साड़ी से गला कस दिया। साक्षी गिर गई तो उसके पेट और सीने पर चाकू से वार करके भाग गया। अनिल लहूलुहान बेटी को लेकर हैलट इमरजेंसी पहुंचे जहां साक्षी ने रात में दम तोड़ दिया।

पिता के बयानों ने उलझाया
पिता अनिल के बार-बार बयान बदलने से मामला फंस गया है। पुलिस के मुताबिक अनिल पहले यह कहता रहा कि घटना के वक्त वह और पत्नी बेबी काम से घर से निकल थे। छोटी बेटी प्राची ईदगाह कॉलोनी निवासी मौसी के घर में रह रही है। कभी यह कह रहा था कि वे लोग घर में थे। वहीं मुहल्ले वाले अनिल और बेबी के घर में होने की बात कह रहे थे। टेलीविजन का एक मैकेनिक भी उनके घर में था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें