फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से 300 फीट नीचे गिरी कार , किशोर की मौत, एक घायल

Fri, 15 Jun 2018 04:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सांगला (किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर पूर्वणी झूले के पास  मारुति कार गिर गई। हादसे में एक किशोर की मौत, एक घायल और एक किशोर लापता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। घायल का रिकांगपिओ अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि लापता की तलाश जारी है।    

विज्ञापन


पुलिस थाना रिकांगपिओ से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम कार एचपी 25 ए 1918 पोवारी से ठोपन गर्म पानी की तरफ जा रही थी। इस दौरान राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पूर्वणी झूले के पास चालक के नियंत्रण खोने से कार करीब 300 फीट मीटर नीचे सतलुज के नजदीक  जा गिरी।

हादसे में चालक सुवेश नेगी (17) निवासी गांव दाखो, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर की मौके पर मौत हो गई। श्रीकांत (17) निवासी खवांगी घायल हो गया। इसके अलावा अक्षदीप (17) निवासी ख्वांगी निवासी अभी भी लापता है। बताया जा रहा हैं कि वह दुघर्टना के समय छिटक कर गिर गया हो।
विज्ञापन


दुघर्टना की सूचना किसी वाहन चालक ने वीरवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे पुलिस को दी। सूचना मिलते रिकांगपिओ थाना प्रभारी दीपक ठाकुर, एएसआई महेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी सुरेंद्र, सिपाही रोहित, सिपाही विक्रम की टीम और स्थानीय लोगों ने घटनास्थल से घायल और शव को बाहर निकाला।

पुलिस टीम लापता किशोर को ढूंढ रही है। उधर, एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें