गाजीपुर जिले के जमानिया इलाके के दरौली रेलवे स्टेशन पर बुधवार को डाउन लाइन में किसी अज्ञात ट्रेन से गिरकर पुष्पा देवी (55) निवासी शेरपुर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। सूचना पर मृतका का बेटा बृजेश भी वहां पहुंच गया।
उसने बताया कि मेरी मां जमानिया रिश्तेदारी में गई थी और बुधवार की सुबह घर आने को कहा था, लेकिन ट्रेन से गिरकर मरने की सूचना मिली। दारोगा अजीत सिंह ने बताया कि सिर में चोट आने के कारण महिला की मौत हुई है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।