08jjrp03- बेरी रेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेते विधायक। स्रोत-प्रचार विभाग
बेरी। होडल के विधायक हरिंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक समान विकास को बढ़ावा दे रही है। सरकार समाज के हर वर्ग के लिए अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है। ऐसे में अधिकारी विकास कार्यों को निर्धारित समय अवधि में पूरा कराएं ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ तय समय में मिल सके। विधायक बुधवार को बेरी स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ बैठक में बेरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
इस बीच एसडीएम रेणुका नांदल ने उपमंडल प्रशासन की ओर से विधायक हरिंदर सिंह का स्वागत किया। साथ ही बेरी विस क्षेत्र में चल रही प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया।
विधायक ने कहा कि सरकार ने पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करने के लिए डिजिटल प्रणाली को अपनाया है। पारदर्शी व निष्पक्ष व्यवस्था के लिए जरूरी है कि तकनीक का ज्यादा से ज्यादा उपयोग हो। विधायक ने कहा कि सभी विभाग अपने अपने विभागों से जुड़े विकास कार्यों को गति प्रदान करें।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप अहलावत, नगरपालिका बेरी के चेयरमैन देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान, मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, पूर्व चेयरमैन मनीष शर्मा दुजाना, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजबीर शर्मा, एसीपी अनिल कुमार, तहसीलदार सुदेश महरा उपस्थित थे।