फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कॉमेडी शो को लेकर मुसीबत में फंस सकते हैं कॉमेडी किंग कपिल

Wed, 18 May 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर।
विज्ञापन
कपिल
विज्ञापन
नए कॉमेडी शो को लेकर कॉमेडी किंग कपिल शर्मा मुसीबत में फंस सकते हैं। विवाद, शो के थीम को लेकर नहीं, किरदार को लेकर है। अमृतसरों की नर्सों ने कपिल के खिलाफ बगावत कर दी है। ये बगावत कपिल के शो में नर्स के किरदार को दिखाने को लेकर हुई है।
विज्ञापन


अमृतसर के सिविल अस्पताल में हुई मीटिंग में नर्सों ने चेतावनी दी कि कॉमेडी किंग कपिल शर्मा पूरे देश की नर्सों से माफी मांगे नहीं तो नर्सें  कपिल के घर का घेराव करने के साथ-साथ पूरे देश में प्रदर्शन करेंगी। ये कहना था अमृतसर के सिविल अस्पताल में हुई मीटिंग दौरान नर्सों का ।

सिविल अस्पताल की स्टाफ नर्स जसबीर कौर के नेतृत्व में  सभी नर्सों ने कपिल शर्मा के शो में दिखाए जा रहे नर्स के किरदार की निंदा की। उन्होंने मांग की कि कपिल शर्मा जल्द से जल्द इस किरदार को अपने शो से हटावा दें। नर्सों ने कहा कि यदि कपिल माफी नहीं मांगेंगे तो पूरे देश में कपिल शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

नर्सों का कहना है कि उनकी समाज में बहुत अहम भूमिका है परन्तु कपिल के शो में जिस तरह इस पेशे को दिखाया जा रहा है, उससे समूचे देश की नर्सों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें