फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएससीए झज्जर ने 120 रनों से जीता मैच

विज्ञापन
02jjrp08- झज्जर। नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। एनएससीए झज्जर और एसएससीए बहादुरगढ़ की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में एनएससीए झज्जर की टीम ने 120 रनों से जीत दर्ज की। मैच में एनएससीए झज्जर की टीम के खिलाड़ी विशेष देशवाल को पांच विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में एनएससीए झज्जर और एसएससीए बहादुरगढ़ की टीम के बीच एक क्रिकेट मैच खेला गया। एनएससीए झज्जर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एनएससीए झज्जर की टीम 38.4 ओवरों में 243 रनाें पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में आरुष चौहान ने 37 गेंदाें में सात चौकों व एक छक्के की मदद से 58 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में दक्ष ने पांच विकेट हासिल किए।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएससीए बहादुरगढ़ की टीम 27.5 ओवरों में 123 रनोंं पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में प्रणव दहिया ने 48 गेंदाें में पांच चौकों व एक छक्के की मदद से 42 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में विशेष देशवाल ने पांच विकेट हासिल किए। इस दौरान मैच में एनएससीए झज्जर की टीम के खिलाड़ी आरुष चौहान को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं, एसएससीए बहादुरगढ़ की टीम के खिलाड़ी दक्ष को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें