फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल शो में इस दिन सुरों की सरगम छेड़ेंगे नितिन

Sun, 09 Sep 2018 01:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनी टीवी पर शनिवार और रविवार को प्रसारित होने वाले रिएलिटी शो इंडियन आइडल में रविवार को ऊना के मुबारिकपुर के नितिन अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। नितिन अब तक इंडियन आइडल के सभी एपिसोड में अपनी आवाज के दम पर वाहवाही लूट चुके हैं।

विज्ञापन


टॉप-14 कलाकारों में से अब मात्र 11 गायक ही रह गए हैं। नितिन ने इस कार्यक्रम में लगभग सभी जजों और उपस्थित मुख्य कलाकारों की वाहवाही लूटी है। नितिन के पिता राजिंदर बबलू ने बताया कि वे जगह-जगह नितिन के लिए वोट की अपील कर रहे हैं।

कई स्थानों पर नितिन के होर्डिंग्स लगाए गए हैं। नितिन भी स्वयं सोशल मीडिया अकाउंट पर लोगों से प्यार और आशीर्वाद के साथ अपने लिए वोट की अपील कर रहे हैं। नितिन के अनुसार लोगों के वोट के जरिये ही वे इस प्रतियोगिता में आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों में विकास विक्की, संजीव पाराशर, इंद्रजीत सिंह, प्रणव शर्मा, धैर्य, उदय शर्मा, तुषार, अपूर्व, अर्चित सोढी और अरविंद आदि के अनुसार नितिन ने अपनी गायकी के दम पर न केवल जिला ऊना का नाम रोशन किया है, बल्कि प्रदेश के नाम को भी विश्व के मानचित्र पर ऊंचा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें