फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन रोस्टर प्रणाली के विरोध में एनएचएम कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। एनएचएम कर्मचारी संघ ने सीएमओ को प्रदेश सरकार और मिशन निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपकर ऑनलाइन रोस्टर प्रणाली के माध्यम से किए गए कर्मचारियों के व्यापक ड्यूटी स्थल परिवर्तन को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की है। संघ का कहना है कि नई व्यवस्था कर्मचारियों के हितों के साथ-साथ आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि पहले कर्मचारियों का रोस्टर जिला स्तर पर स्थानीय परिस्थितियों, संस्थानों की आवश्यकता और कर्मचारियों की व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता था। इससे स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन सुचारु रूप से हो रहा था। लेकिन अब मुख्यालय स्तर से ऑनलाइन रोस्टर तैयार किए जाने के कारण बड़ी संख्या में कर्मचारियों की ड्यूटी उनके निवास स्थान से 40 से 60 किलोमीटर अथवा उससे अधिक दूरी पर लगा दी गई है। इसके अलावा प्रत्येक तीन माह बाद ड्यूटी स्थल बदलने का प्रावधान भी कर्मचारियों की परेशानी बढ़ा रहा है।

एनएचएम कर्मचारी संघ ने सरकार से मांग की है कि ऑनलाइन रोस्टर प्रणाली के तहत किए गए ड्यूटी स्थल परिवर्तन तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाएं और पूर्व की भांति जिला स्तर पर रोस्टर तैयार करने की व्यवस्था बहाल की जाए। साथ ही कर्मचारियों की ड्यूटी यथासंभव उनके निवास स्थान के निकट लगाने के निर्देश जारी किए जाएं।
विज्ञापन


संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रदेशव्यापी लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर संजय, मनोज, कृष्ण, सविता, पूनम, अंजू, पवन, सुनीता, राजेंद्र, रवि, महावीर, जयवीर, संदीप जांगड़ा और नवीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें