फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हुड्डा और चौटाला बताएं कि SYL का पानी लाने के लिए क्या किया'

Fri, 29 Dec 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
SYL Canal - फोटो : File Photo
विज्ञापन
श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला बताएं कि अपने कार्यकाल में उन्होंने एसवाईएल का पानी लाने का कितना प्रयास किया, उनका प्रयास क्यों सफल नहीं हुआ। वे एसवाईएल के नाम पर प्रदेश के लोगों से वोट की राजनीति करके राज सुख भोगते रहे, आज प्रदेश की जनता इन नेताओं से हिसाब मांग रही है।
विज्ञापन


राज्यमंत्री सैनी वीरवार को स्थानीय पंचायत भवन में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज तक कांग्रेस और इनेलो नेता केवल एसवाईएल नहर के पानी के नाम पर राजनीति करते रहे और प्रदेश के लोगों को भ्रम में रखा। वर्तमान सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में एसवाईएल का पानी लाने के लिए सफल प्रयास किए हैं, अब गंभीरता से सरकार द्वारा पैरवी की जा रही है। 

सरकार ने कोर्ट के फैसले का सम्मान किया है, इस सम्मान के साथ सरकार हरियाणा के हक का पानी लेकर रहेगी। एक प्रश्न के जवाब में राज्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जो भाजपा की पोल खोलने की बात करते हैं, वह अपने 10 साल के कार्यकाल में जनता के साथ किए गए शोषण की पोल खोलें। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, महासचिव योगेंद्र राणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें