फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख से अधिक को दिया ये सबक, राष्ट्रपति से मिला सम्मान

Fri, 12 May 2017 08:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान के राजकुमार राजपाल को राष्ट्रपति ने नेशनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड से शुक्रवार को सम्मानित किया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के मौके पर राजस्थान के राजकुमार राजपाल को राष्ट्रपति ने नेशनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड से शुक्रवार को सम्मानित किया। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के नर्स राजकुमार राजपाल को नेशनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड से सम्मानित किया।

राजकुमार सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए अभियान चलाते हैं और अस्पताल समय के अलावा लोगों को इस कार्य के लिए जागरुक करते है। राजकुमार ने सड़क दुर्घटना में घायलो की मौके पर ही मदद कर बहुत बार जान बचाई है। वर्ष 2008 से राजकुमार अभी तक 200 से भी ज्यादा पार्कों, स्कूलों, कॉलेजों में आने वाले लोगों और विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करने और उनको प्राथमिक उपचार कैसे दिया जाए, के बारे में बता चुके हैं और एक लाख से भी ज्यादा लोगो को इस कार्य के लिए जागरूक कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार राजपाल ने दुर्घटना में घायल लोगों की मदद एवं उन्हें जागरूक करने के लिए तीन लघु फिल्में भी बनाई, जिसको बहुत सराहा गया और वे स्कूली बच्चों द्वारा पेंटिग्स कॉम्पिटीशन भी आयोजित करवाते रहते हैं। उन्हें राज्य स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें