लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में रविवार को रामगोपाल यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधियों के राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाई थी। जिसमें मुलायम सिंह को पार्टी का मार्गदर्शक और उनकी जगह अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया। इसके साथ ही उन्होंने शिवपाल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद तथा अमर सिंह को पार्टी से हटाने का भी प्रस्ताव भी पार्टी कार्यकर्ता की ध्वनिमत से पास किया गया।
पढ़िए अधिवेशन की 10 बड़ी बातें
1. प्रस्ताव पास होने के बाद अखिलेश यादव ने अधिवेशन को संबोधित किया। अखिलेश ने कहा, 'मैं नेता जी का बहुत सम्मान करता हूं। कुछ ताकतें नहीं चाहती हैं कि यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बने। लेकिन फिर से यूपी में सरकार बनती है, तो सबसे ज्यादा खुशी नेताजी को होगी।'
2. अखिलेश ने कहा, 'मैं नेताजी का सम्मान जितना पहले करता था, आज भी उतना ही करता हूं। नेता जी का स्थान सबसे बड़ा है, उन्होंने मुझे सीएम बनाया, जिम्मेदारी दी।'
3. शिवपाल और अमर सिंह का नाम लिए बिना अखिलेश ने कहा कि कोई ताकत मेरे रिश्ते को खत्म नहीं कर सकती है। पार्टी बचानी होगी तो पार्टी बचाएंगे, परिवार को बचाना होगा, तो परिवार बचाएंगे। कुछ ताकतें पार्टी को कमजोर कर रही हैं। नेताजी का जो स्थान है, वह सबसे बड़ा स्थान है। मैं नेताजी का बेटा हूं और रहूंगा। ये रिश्ता कोई खत्म नहीं कर सकता।
4. यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी त्याग करने के लिए तैयार हूं। मैं परिवार और पार्टी को बचाने के लिए हमेशा आगे आऊंगा।
5. अखिलेश ने कहा, 'नेताजी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया था और इन लोगों ने मेरे खिलाफ साजिश करके न केवल पार्टी को नुकसान पहुंचाने का काम किया, बल्कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के सामने भी संकट पैदा किया। नेताजी के खिलाफ साजिश हो, तो मेरी जिम्मेदारी बनती है कि मैं ऐसे लोगों के खिलाफ बोलूं. लोगों ने अपने घर से टाइपराइटर लाकर मेरे खिलाफ चिट्ठियां छपवाईं।'