फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर भाई की पत्नी पर रंग डाला था, मौत की सजा मिली

Mon, 25 Apr 2016 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
चाकू से हमला
विज्ञापन
होली के मौके पर भाई की पत्नी पर रंग डालने की सजा युवक को जान देकर चुकानी पड़ेगी, ऐसा उसने सोचा नहीं था। घटना हिसार की है। गांव सातरोड कलां गांव में घर के अंदर घुसकर एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई प्रदीप (20) की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक प्रदीप पर भाई शिवकुमार ने चार वार कर दिए। दो वार गर्दन पर, एक पीठ पर और एक हाथ पर किया गया।
विज्ञापन


मामला सिर्फ इतना था कि चचेरे भाई ने मर्डर करने वाले आरोपी की पत्नी के साथ 24 मार्च को फाग वाले दिन होली खेली थी। इसी बात से वह भाई के साथ रंजिश रखने लगा। मामला इतना बढ़ गया कि उसने उसे मौत के घाट ही उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शिवकुमार मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर शिवकुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। दोनों ही ऑटो चलाने का काम करते थे। 
विज्ञापन


सोते भाई को दबाकर किया चाकू से वार
नागरिक अस्पताल में पहुंची मृतका की बहन परवेश ने बताया कि दादी और पिता शादी समारोह में करनाल जिले के जलवाना गांव में गए हुए थे। घर पर मैं, मेरा भाई प्रदीप और दादा झुमनराम थे। मां संतोष मय्यड़ धागा मिल में काम पर गई हुई थी।

परवेश ने बताया कि भाई कमरे में चारपाई पर सोया हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान शिवकुमार (25) घर पर आया और आते ही कमरे के अंदर चला गया। अंदर जाते ही शिवकुमार ने प्रदीप को चारपाई पर ही दबा लिया। और उस पर एक के बाद एक चार वार कर दिया और मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

दादा बोला, हत्या के बाद जा रहा था हंसता हुआ

हत्‍या - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
आरोपी और मृतक के दादा झुमनराम ने बताया कि वारदात के समय वह बाहर सो रहा था। प्रवेश ने जब शोर मचाया तो वह अंदर गया। जब अंदर गया तो शिवकुमार के हाथ में चाकू था और हाथ खून से सने थे। हंसता हुआ कमरे से बाहर निकल रहा था। एकबार तो मैंने सोचा मामूली चोट आई होगी। अंदर जाकर देखा तो पूरा कमरा खून से सन गया।

मौके पर ही प्रदीप बेसुध हो गया। 70 की उम्र के दादा ने किसी तरह उसे बच्चों की सहायता से गाड़ी में डलवाया और पहले सातरोड के सामुदायिक केंद्र में ले गया। वहां से उन्होंने उसे हिसार रेफर कर दिया। 

प्लानिंग के साथ की हत्या
मृतका की बहन परवेश ने बताया कि उसका भाई प्रदीप ऑटो रिक्शा चलाता था। फाग वाले दिन भाई प्रदीप अपने चचेरे भाई शिवकुमार की पत्नी के साथ खेल रहा था। यह देखकर शिवकुमार ने एतराज जताया था और भाई के साथ मारपीट भी की थी। परवेश का कहना है कि उस दिन लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कर दिया था। दोनों के बीच समझौता भी हो गया था।

परवेश का आरोप है कि दो दिन पहले शिवकुमार की मां और उसकी पत्नी ने रास्ते में भाई के ऑटो रिक्शा को रोक लिया था और उसके साथ मारपीट भी की थी। इस बारे में पुलिस को सूचना भी दी थी। आरोप है कि शनिवार को प्लानिंग से उसके भाई पर हमला बोला गया। शिवकुमार के घर पर उसकी सास भी आई हुई थी। हत्या करने में शिवकुमार, उसकी पत्नी निशा और शिव की सास प्रेम देवी का हाथ है। 

मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की धरपकड़ जारी है। छापेमारी की जा रही है
- ललित कुमार, एसएचओ सदर थाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें